Movie prime

तीन विधानसभा सीटों के नतीजे आज, बांकीपुर पर पूरे देश की नजर

 

RNE Network.

आज का दिन राजनीति की दृष्टि से खास महत्त्वपूर्ण है। आज तीन विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आने है, जिनकी मतगणना आरम्भ हो गयी है। इन तीनों विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। तीनों सीटों पर भाजपा व विपक्षी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
 

जिन तीन सीटों पर विधानसभा उप चुनाव हुआ है उनमें बिहार की बांकीपुर, मध्यप्रदेश की दतिया और गुजरात की मन्जलपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान प्रतिशत 34 प्रतिशत से अधिक, मन्जलपुर में 37 प्रतिशत से अधिक और दतिया विधानसभा सीट पर 71 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
 

पूरे देश की बांकीपुर सीट के चुनाव परिणाम पर नजर है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा में चले गए और बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। यह सीट इस कारण भी खास है क्योंकि यहां भाजपा के मुकाबले में चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB