रेवन्त रेड्डी का बड़ा आरोप: सरकार गिराने के लिए BRS करा रही ‘काला जादू’
RNE Network.
यह 21 वीं सदी है और इसमें हर चीज का वैज्ञानिक आधार पर मूल्यांकन भी होता है। इस वजह से ही इसे आधुनिक सदी भी कहा जाता है। एक तरफ तो आधुनिक सदी से खुद को समन्वित करने का प्रयास लोग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब भी पोंगापंथी की बातों पर भी भरोसा किया जा रहा है।
वैसे भी अंध विश्वास का सर्वाधिक बोलबाला इस दौर में राजनीति में सर्वाधिक देखने को मिल रहा है। नेताओं को इससे हम अक्सर घिरा हुआ पाते हैं। उत्तर में तंत्र मंत्र तो दक्षिण में काला जादू का बोलबाला बहुत अधिक है।
एक समय में कर्नाटक में इस काला जादू और राजनीति का गहरा गठजोड़ दिखा था। जब येदुरप्पा, सिद्धारमैया आदि की तरफ से सरकार गिराने के लिए काला जादू के आरोप लगे थे। अब ताजा मामला तेलंगाना से सामने आया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्त रेड्डी ने चन्द्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस पर इस जादू को लेकर बड़ा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी सरकार गिराने के लिए बीआरएस के नेता ' काला जादू ' करा रहे हैं।

