Movie prime

रेवन्त रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों की सैलरी में 50 प्रतिशत की कटौती

 

RNE Network.

तेलंगाना राज्य मंत्रियों की सैलरी को लेकर एक नया नवाचार मुख्यमंत्री रेवन्त रेड्डी की अगुवाई में किया गया है। इस तरह का निर्णय पहले हिमाचल प्रदेश की सरकार भी ले चुकी है।
 

रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबित भुगतान व वित्तीय संकट के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्त रेड्डी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंत्रियों की सैलरी में 50 प्रतिशत कटौती का फैसला लिया है। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी जो 100 दिन में भुगतान शुरू करेगी। जरूरत पड़ने पर जन प्रतिनिधि भी वेतन कटौती करेंगे। हाल ही में हिमाचल प्रदेश की सरकार भी ऐसा कदम उठा चुकी है।

FROM AROUND THE WEB