रेलवे स्टेशन पर जुटी भारी भीड़, भाजपा पर बोला हमला
Sep 13, 2024, 13:07 IST

RNE, NETWORK. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले व गढ़ में आज सुबह कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट पहुंचे। https://youtube.com/shorts/R7qGdYwYgW0?si=sMJtbB0DtvCkvsK2 जहां उनके स्वागत में रेलवे स्टेशन भारी भीड़ जुटी हुई थी। स्वागत करने वालों में लोकसभा चुनाव लड़ चुके करणसिंह भी शामिल थे।
जोधपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पायलट ने कहा कि हरियाणा व जम्मू कश्मीर में भाजपा की करारी हार होगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में किसान, जवान, मजदूर, छात्र, महिलाएं, कर्मचारी सहित हर वर्ग परेशान है। पायलट ने राज्य की भजनलाल सरकार को भी पूरी तरह से विफल बताया।





