राम मंदिर चढ़ावे के करोड़ों रुपये गायब होने का आरोप, सपा सुप्रीमो अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर यह आरोप लगाया
RNE Network.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को मिलने वाले दान के करोड़ों रुपये गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ो की रकम गायब पाई गई है। यह मंदिर ट्रस्ट के लिए शर्मनाक स्थिति है। अखिलेश यादव ने न्यायालय से इसका स्वतः संज्ञान लेने की मांग की।
वहीं कल शाम को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आरोपों को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समय समय पर आंतरिक ऑडिट कराया जाता है। इस प्रक्रिया में ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ स्टेट बैंक के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। ऑडिट का कार्य कई दिनों तक चलता है। अभी यह प्रक्रिया जारी है। ऑडिट में अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी है।

