असम में फिर सरमा सरकार, भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये हेमंत बिसवा
RNE Network.
असम में एक बार फिर सरमा सरकार बनेगी। आज गुवाहाटी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में हेमंत बिसवा सरमा को फिर से नेता चुन लिया गया। असम विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित हुए थे। इन चुनाव परिणामों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया। आज विधायक दल ने सर्वसम्मति से हेमंत बिसवा को अपना नेता चुना।
इस बार के चुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस को केवल 20 सीटों पर ही जीत मिली। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे व जोरहट लोकसभा सीट से सांसद, लोकसभा में विपक्ष के उप नेता गौरव गोगोई भी जोरहट विधानसभा सीट से चुनाव बड़े अंतर से हार गए। हेमंत बिसवा ने नई सरकार के गठन के लिए शनिवार को राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया था।
राज्यपाल ने नई सरकार बनने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहने का आग्रह किया। कल विधायक दल का नेता बनने के बाद सरमा ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा उपस्थित रहे। हेमंत बिसवा शर्मा मुख्यमंत्री के रूप में कल 12 मई को शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

