RudraNewsExpress_Logo

सरपंच चुनाव : बरसलपुर में विनोद कंवर की बड़ी जीत, चारणवाला में निर्विरोध भगवान सिंह

Bajju : फत्तूवाला में 94.76% मतदान, राववाला में लखमाराम ने 668 वोटों से दर्ज की जीत, बरसलपुर में विनोद कंवर को मिले 1431 वोट

 

 

बज्जू पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायतों में अब तक सरपंच घोषित, जानिए कहां, कौन!

सरपंच चुनाव : बरसलपुर में विनोद कंवर की बड़ी जीत, चारणवाला में निर्विरोध भगवान सिंह

Rudra News Express Bikaner. 

बज्जू पंचायत समिति एरिया में सरपंच पद के नतीजे सामने आने लगे हैं। इस क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों में से रात 12 बजे तक 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव आयोग की वेबसाइट पर घोषित हुए हैं। हालांकि कई और नतीजे पर जारी होने की सूचना है। 

खास बात यह है कि  चारणवाला में भगवान सिंह पहले ही निर्विरोध सरपंच चुने गए। 

नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा बरसलपुर ग्राम पंचायत की है। पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी के गांव बरसलपुर में विनोद कंवर ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 1431 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी विमला कंवर को 420 वोट मिले। विनोद कंवर ने 1011 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। राववाला में लखमाराम ने नारायणराम नायक को 668 वोटों से हराया। रंजीतपुरा में कर्णाराम और भलूरी में उम्मेद सिंह ने भी जीत दर्ज की।

जानिए कहां, कौन बना सरपंच?

  • 7 AM (अखूसर)  : कविता
  • बरसलपुर : विनोद कंवर 
  • भलूरी :  उम्मेद सिंह
  • बीकेंद्रि ;  कुंभा राम
  • चारणवाला : भगवान सिंह, निर्विरोध
  • छिला कश्मीर : सरस्वती देवी
  • दंडकला : लीला
  • फत्तूवाला : हनुमान राम
  • गोकुल : राजेश्वरी 
  • जुगतसिंह की ढाणी : वीरमाराम
  • कंधारली : सुजान सिंह
  • रंजीतपुरा : कर्णाराम 
  • रावलोतान का तला : महेंद्र सिंह
  • राववाला : लखमाराम

FROM AROUND THE WEB