Movie prime

कांग्रेस व डीएमके में सीट तालमेल अंतिम चरण में, कांग्रेस ने मांगी 41 विधानसभा सीट व 2 राज्यसभा सीट

 

RNE Network.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गयी है। वर्तमान में डीएमके के नेतृत्त्व में गठबंधन की सरकार है। कांग्रेस यहां डीएमके के साथ है।
 

विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत आरम्भ हो गयी है। 
 

राज्यसभा चुनाव भी इस गठबंधन में सीटों के तालमेल पर मुख्य भूमिका निभा रहे है। डीएमके के स्टालिन की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व के सी वेणुगोपाल से बात हो चुकी है। तालमेल में अड़चन न आये इस कारण राहुल गांधी ने भी स्टालिन के जन्मदिन पर उनसे बात की।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस तमिलनाडु में 41 विधानसभा सीट, सरकार में भागीदारी व 2 राज्यसभा सीट मांग रही है। जबकि द्रमुक 21 विधानसभा सीट व 1 राज्यसभा सीट देना चाहता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सीटों का तालमेल हो जायेगा, क्योंकि राहुल व स्टालिन का रुख सकारात्मक है।

FROM AROUND THE WEB