दिल्ली में आज दो मोर्चे, संसद की सुरक्षा कड़ी की, सीजेपी और नेशनल कांफ्रेंस के प्रदर्शन
RNE Network.
आज देश की राजधानी दिल्ली की राजनीति में गर्माहट रहेगी। आज दिल्ली में दो - दो प्रदर्शनों की घोषणा है। जिसके कारण राजधानी में भीड़ भी काफी है और पुलिस ने सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए हैं। संसद की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन:
आज कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से जंतर मंतर से संसद तक के मार्च की घोषणा की हुई है। हालांकि उनको प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। मगर देश भर से कई छात्र मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। ये छात्र पेपर लीक के विरोध में जुटे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
सोनम वांगचुक को आमरण अनशन से उठा ले जाने के बाद से छात्र गुस्से में है और अभिजीत दिपके आमरण अनशन पर बैठे हैं। आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की अगुवाई वांगचुक की पत्नी डॉ गीतांजलि करेगी।
आज के प्रदर्शन में अनेक विपक्षी नेताओं ने शामिल होने की घोषणा की है। आज विपक्षी दलों के अनेक सांसद सीजेपी के मार्च में शामिल हो रहे हैं। किसान यूनियन भी शामिल हो रही है। इस कारण ही दिल्ली में ज्यादा हलचल है।
नेशनल कांफ्रेंस का भी प्रदर्शन:
जम्मू एवं कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आज नेशनल कांफ्रेंस भी दिल्ली में सीएम उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में प्रदर्शन करेगी। उनके समर्थक भी दिल्ली में जुटे हुए हैं।

