Movie prime

महुआ मोइत्रा को देख लगे ' चोर चोर ' के नारे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदसलूकी का आरोप लगाया

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल की कृष्णानगर सीट से लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ फायर ब्रांड नेता महुआ मोइत्रा ने अपने साथ फ्लाइट में बदसलूकी होने और सुरक्षा का गम्भीर उल्लंघन होने का आरोप लगाया है।
 

इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब वे संसदीय समिति की बैठक के सिलसिले में कोलकाता से दिल्ली आ रही थी। 
 

उन्होंने बताया कि इसी दौरान विमान में चढ़े कुछ लोग ना केवल उन्हें घूरते रहे बल्कि विमान के दिल्ली में उतरने के बाद उन्होंने उकसाने वाले व आपत्तिजनक नारे भी लगाए और इस घटना को रिकॉर्ड भी किया। लोगों की इस हरकत को उन्होंने अपना उत्पीड़न और विमान के अंदर अपनी सुरक्षा का उल्लंघन बताया। इस मामले में विमान कम्पनी के पास 7 पेजों की औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की।

FROM AROUND THE WEB