RudraNewsExpress_Logo

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मल्होत्रा का निधन, 1999 के चुनाव में मनमोहन सिंह को भी इन्होंने हराया था

 

RNE Network.

जपा के वरिष्ठ नेता प्रो विजय कुमार मल्होत्रा का कल सुबह निधन हो गया। वे 94 साल के थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके घर जाकर उनको श्रद्धांजलि दी। 
 

उन्होंने कहा कि मल्होत्रा ने दिल्ली में पार्टी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष मल्होत्रा दिल्ली से 5 बार सांसद व दो बार विधायक रहे।
 

लाहौर में जन्मे मल्होत्रा 1972 में दिल्ली प्रदेश जनता जनसंघ के अध्यक्ष ( 1972 - 75 ) और दो बार दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से मनमोहन सिंह को चुनाव भी हराया था।

FROM AROUND THE WEB