Movie prime

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के कई नेता शामिल, भाजपा ने राज्य के किसी नेता को नहीं बनाया स्टार प्रचारक

 

RNE Network.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राजस्थान के कई नेताओं को स्थान मिला है, जबकि भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के किसी भी नेता को शामिल नही किया था। 
 

ad

भाजपा ने अपनी सूची में सीएम भजनलाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राज्य से केंद्र में मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी में से किसी को भी स्थान नहीं दिया। 
कांग्रेस ने अपनी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को स्थान दिया है।

123

FROM AROUND THE WEB