शरद पवार ने विलय की अटकलों को खारिज किया, कहा, एनडीए में विलय का सवाल ही नहीं उठता
Jul 29, 2026, 10:15 IST
RNE Network.
महाराष्ट्र की राजनीति के वरिष्ठ नेता व एनसीपी सुप्रीमों ने इस अटकल को पूरी तरह से खारिज किया है कि उनकी पार्टी का एनडीए में विलय हो रहा है। पिछले एक पखवाड़े से महाराष्ट्र की राजनीति में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थी कि शरद पवार की एनसीपी अब एनडीए के साथ जायेगी।
पिछले दिनों शरद पवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी हुई थी। उस मुलाकात के बाद विलय की अटकलों को काफी बल मिला था। इसी बीच उनकी बेटी व सांसद सुप्रिया सुले ने भी एक बयान दिया था कि हम मुद्दों पर केंद्र सरकार का साथ दे सकते हैं, यदि कोई निर्णय देश हित में हुआ तो।
इन दोनों घटनाओं के बाद यह माना जाने लगा था कि शरद पवार एनडीए के साथ जाएंगे। मगर कल उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एनडीए के साथ विलय की खबर पर विराम लगाते हुए कहा कि वे एनडीए के साथ नहीं जा रहे।

