Movie prime

एनसीपी में बगावत की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- पार्टी पूरी तरह एकजुट

 

RNE Network.

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल बढ़ी हुई है। शिव सेना उद्धव के कुल 9 लोकसभा सदस्य थे, जिनमें से 6 सदस्यों ने बगावत कर दी और अपना विलय एकनाथ शिंदे की शिव सेना में कर लिया था। उससे पहले आप और टीएमसी में भी बगावत हुई और टूटे हुए सांसद भाजपा व एनडीए के साथ हो लिए।
 

इस बगावत के राजनीतिक घटनाक्रम के चलते इस तरह की खबरें आई कि अब महाराष्ट्र में अगली बगावत एनसीपी शरद पवार में होगी। उसके सांसद बगावत करेंगे और एनसीपी अजीत पवार में जाकर एनडीए के साथ हो जाएंगे। इस तरह की खबरों का बाजार गर्म था।
 

इस सियासी हलचल के बीच कल महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार खुद सामने आए और उन्होंने एक बयान में कहा कि एनसीपी शरद में बगावत का दावा पूरी तरह से झूठा है। हमारी पार्टी एकजुट है और उसमें कोई टूट नहीं होगी। एनसीपी शरद की कार्यकारी अध्यक्ष व लोकसभा सांसद,  पवार की  पुत्री सुप्रिया सुले ने तंज करते हुए कहा कि केवल झूठी बगावत की बातों से कुछ नहीं होगा। हमारे सांसद एक हैं और पूरी तरह से पार्टी के साथ है।

FROM AROUND THE WEB