शरद पवार के बयान ने दिए राजनीति में बदलाव के संकेत
RNE Network.
पश्चिम बंगाल और असम, उससे पहले महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा को मिली बड़ी सफलता के बाद पुराने कांग्रेसियों ने गहन चिंतन आरम्भ कर दिया है। नये राजनीतिक ध्रुवीकरण के संकेत भी कांग्रेस से अलग होकर अपना दल बनाने वाले नेताओं ने दिए है। कांग्रेस से बिछुड़े नेता क्या वापस कांग्रेस से जुड़ घर वापसी करेंगे, इस तरह की चर्चा राजनीतिक गलियारे में शुरू हो गयी है।
यह चर्चा एनसीपी ( शरद पवार ) के मुखिया व दिग्गज नेता शरद पवार के हाल के एक बयान के बाद आरम्भ हुई है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ सालों में कई दल कांग्रेस के करीब आएंगे। इनमें कुछ तो कांग्रेस में विलय के विकल्प भी विचार कर सकते है। शरद पवार ने कहा कि अगर हमें लगा तो हम भी सोचेंगे।
शरद पवार के इस बयान को विपक्षी राजनीति में संभावित बदलाव और गठबंधन समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, जगन रेड्डी आदि के दल कांग्रेस से ही अलग होकर बने है।

