Movie prime

शिव सेना उद्धव में टूट को लेकर दोनों तरफ से तीखे बयान

 

RNE Network.

महाराष्ट्र में शिव सेना उद्धव के लोकसभा सदस्यों में अब टूट निश्चित हो गयी है। पार्टी के लोकसभा में कुल 9 सांसद है और उसमें से 6 का टूटना अब स्पष्ट हो चुका है। पार्टी ने जब दिल्ली में अपने सांसदों की बैठक बुलाई तो उसमें 9 में से कुल 3 सांसद ही उपस्थित हुए।
 

6 सांसदों ने अपने को एक अलग गुट में अब अभिव्यक्त किया है और वे सम्भवतः प्रक्रिया पूरी करके अपने गुट का विलय एकनाथ शिंदे की शिव सेना में करेंगे। टूट की इस स्थिति में शिव सेना उद्धव के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत के गुस्से वाले बयान सामने आ रहे हैं। वे अपनी भाषा की मर्यादा भी छोड़ रहे हैं। वहीं बागी सांसदों का कहना है कि उद्धव ठाकरे शिव सेना का विलय कांग्रेस में कर रहे हैं, इस कारण हम अलग हुए हैं।

उद्धव ठाकरे का भावुक बयान:

बागी सांसदों के आरोप पर शिव सेना उद्धव ठाकरे के मुखिया उद्धव ने भावुक बयान दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि यदि मूझ पर भरोसा नहीं है तो मैं पद छोड़ दूंगा। उनका कहना था कि 20 साल भाजपा संग रहकर विलय नहीं किया तो कांग्रेस में कैसे करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी का कांग्रेस में कोई विलय नहीं हो रहा है।

शिंदे ने कहा ये तो ट्रेलर है:

शिव सेना उद्धव के 6 लोकसभा सदस्यों के बागी होने पर अपने बयान में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह तो ट्रेलर है। पिक्चर तो अभी बाकी है। वे शिव सेना के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे। उनका संकेत था कि अभी तो शिव सेना उद्धव में और टूट होगी। विधायक भी बागी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB