होटल की लिफ्ट में फंसे सांसद शशि थरूर, दरवाजा तोड़कर किया रेस्क्यू
Jul 18, 2026, 09:34 IST
RNE, NETWORK.
कांग्रेस के लोकसभा सांसद व पूर्व मंत्री शशि थरूर शुक्रवार शाम को केरलम के तिरुअनंतपुरम में एक निजी होटल की लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थरूर 15 मिनट फंसे रहे। वह यहां रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट के एक स्थापना समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
इस घटना से होटल परिसर और उनके समर्थकों में हड़कम्प मच गया। हालांकि अग्निशमन की टीम ने तुरन्त मौके पर पहुंचकर बेहद पेशेवर तरीके से उन्हें उनके साथ फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

