Movie prime

मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर ने साधा केंद्र पर निशाना, सरकार को महात्मा गांधी की विरासत के सम्मान का कहा

 

RNE Network.

कांग्रेस से इस समय दूरियां रखकर गाहे बगाहे नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करने वाले कांग्रेस सांसद व पूर्व मंत्री शशि थरूर ने एक ट्वीट कर मनरेगा के नाम को बदलने के निर्णय की केंद्र सरकार की आलोचना की है।
थरूर ने अपने ट्वीट में मनरेगा के नाम को बदलना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि ग्राम स्वराज और रामराज्य कभी प्रतिस्पर्धी नहीं थे। ये गाँधीजी की चेतना के दो स्तम्भ है। अपने ट्वीट में शशि थरूर ने कहा है कि महात्मा गांधी की विरासत का सम्मान करें और बिना कारण विभाजन न बनाएं।

d

थरूर का ये ट्वीट ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस से उनकी दूरी काफी बढ़ी हुई है। राहुल गांधी की पिछली दो सांसदों की बैठक में थरूर शामिल नहीं हुए थे। न वे 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में ' वोट चोरी ' पर हुई महारैली में शामिल हुए थे। केरल में स्थानीय निकायों के चुनाव में शशि थरूर के क्षेत्र तिरुअनंतपुरम में भी इस बार भाजपा जीती थी। तबसे वे फिर कांग्रेस के निशाने पर थे।

FROM AROUND THE WEB