शत्रुघ्न सिन्हा ने बगावत की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- दीदी के साथ मजबूती से खड़ा हूं
RNE Network.
तीन से लगातार टीएमसी के 20 सांसदों की एक सूची वायरल हो रखी है जिसमें ममता से बनर्जी से बगावत करके अलग होने वालों के नाम है। बागियों की इस सूची में बॉलीवुड सुपर स्टार शॉटगन यानी शत्रुघन सिन्हा का भी नाम लिखा था जो आसनसोल से टीएमसी के सांसद हैं।
उनकी तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया तो अफवाहों का बाजार गर्म था। जबकि टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने साफ कहा था कि उनको नहीं लगता कि शत्रुघन सिन्हा बागियों के साथ है। यदि होंगे तो मैं उनको भी गद्दार कहुगा। पर उनका पक्का दावा था कि वे बागी हो ही नहीं सकते।
आखिर कल शॉटगन ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात सामने रख दी। उन्होंने कहा कि मेरे बुरे वक्त में ममता बनर्जी मेरे साथ खड़ी थी, अब जब उनका बुरा वक्त है तो मैं उनको छोड़कर जा ही नहीं सकता। मैं दीदी के साथ मजबूती से खड़ा हूं।

