पंजाब सीएम मान पर शराब पीकर विधानसभा आने का आरोप, शिरोमणि अकाली दल ने भगवंत मान पर यह आरोप लगाया
May 2, 2026, 08:26 IST
RNE Network.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शिरोमणि अकाली दल ने विधानसभा के अंदर शराब पीकर आने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में अकाली दल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल से सीएम मान का एक वीडियो भी जारी किया है और इस कृत्य को शर्मनाक बताया है। दूसरी और भाजपा ने भी इस कृत्य को शर्मनाक बताया है।
भाजपा ने इसे संविधान और विधानसभा की मर्यादा का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री की आलोचना की है। वहीं इन आरोपों पर भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी है और विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
वहीं अकाली दल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि मुख्यमंत्री का आज पूरे पंजाब के सामने डोप टेस्ट कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आए।

