Movie prime

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के संकेत, सिद्धारमैया दे सकते हैं इस्तीफा !

 

RNE Network.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने मंत्रिमंडल को नाश्ते पर बुलाया है। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते है और डी के शिवकुमार नये मुख्यमंत्री बन सकते है। सिद्धारमैया इस्तीफा देने के लिए राजी हो गए है।

मंगलवार को आलाकमान ने सिद्धारमैया व शिवकुमार को दिल्ली तलब किया था। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बड़े नेताओं की 6 घन्टे बैठक चली। जिसमें पहले तो सिद्धारमैया शिवकुमार के साथ काम करने को राजी नहीं हुए। बाद में उनको राज्यसभा का प्रस्ताव दिया गया तथा केंद्र की राजनीति में राहुल के साथ काम करने को कहा गया, उस पर वो सहमत हो गए। बताते है, उनकी सहमति में प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका रही।

इस मैराथन बैठक में खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिद्धारमैया व डी के शिवकुमार शामिल रहे।

FROM AROUND THE WEB