Movie prime

आर के सिंह भाजपा छोड़ेंगे, पार्टी निकाल भी सकती है, सिंह केंद्र में मंत्री भी रहे, अब भाजपा छोड़ने की तैयारी में

 

RNE Network.

भारतीय प्रशासनिक सेवा ( आईएएस ) से रिटायरमेंट के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री बने राजकुमार सिंह उर्फ आर के सिंह बिहार में चुनाव से पहले ही भाजपा छोड़ने के मुहाने पर पहुंच गए है।
 

सिंह ने मीडिया से खुलकर बातें की और पार्टी भाजपा की नीतियों की जमकर आलोचना की। पार्टी से नाराजगी भी जताई। मंगलवार को एक बैठक के दौरान आरा में अपने समर्थकों से उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने पर विचार कर रहे है, आप भी विचार कीजिये। आर के सिंह ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से प्रशांत किशोर के आरोपों का जवाब देने या इस्तीफा देने को कहा था। लगता है भाजपा उन्हें पार्टी से निकाल देगी, या वे खुद पार्टी छोड़ देंगे।

FROM AROUND THE WEB