Movie prime

अनशन के 16वें दिन सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, वजन 8.25 किलो घटा

 

RNE Network.

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत में काफी गिरावट आ गयी है। उनका वजन 8.25 किलोग्राम तक कम हो गया है और स्थिति चिंताजनक है।
 

अब सोनम वांगचुक को चक्कर आने लग गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इसकी जानकारी देकर कहा कि सोनम को अनशन खत्म करने के लिए कहना असम्भव होगा, जब तक कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

सरकार ने नहीं भेजा प्रतिनिधि:

सोनम वांगचुक अनशन के 16 दिन पूरे कर चुके हैं। सीजेपी अध्यक्ष दिपके ने कहा कि केन्ड ने बातचीत शुरू करने के लिए एक भी प्रतिनिधि नहीं भेजा है। यह कैसी सरकार है ? सोनम ने अपने काम से भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। आज वह छात्रों के लिए लड़ रहे हैं। फिर भी सरकार ने बात करने के लिए एक भी मंत्री या प्रतिनिधि मंडल नहीं भेजा। उधर, कल सोमवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी सोनम वांगचुक से मिलने पहुंची।

FROM AROUND THE WEB