Movie prime

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन सातवें दिन भी जारी, विपक्ष का मिला समर्थन

 

RNE Network.

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का जंतर मंतर पर चल रहा अनशन शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ' एक्स ' पर लिखा कि सोनम सर का वजन 5 किलो कम हो गया है।
 

उनकी सेहत हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ती जा रही है। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान , पीएम के लिए इतने अहम क्यों है कि 20 छात्रों की मौत के बावजूद वे उन्हें हटाने को तैयार नहीं है। दिपके ने कहा कि सरकार ने यदि जल्द प्रधान के विरुद्ध कदम नहीं उठाया तो वांगचुक के साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इस विषय में एक खुला पत्र भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा गया है।
 

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने इस विरोध का समर्थन किया है। शनिवार को आम आदमी पार्टी, सीपीआई ( एम ) समेत कई विपक्षी दलों के नेता प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।

FROM AROUND THE WEB