सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, समर्थन में उतरीं कई नामी हस्तियां
RNE Network.
समाजसेवी और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को कल 17 वां दिन था। वे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के समर्थन में जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर है। पेपर लीक मामले में सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है।
अनशन पर बैठे वांगचुक के समर्थन में कई प्रमुख हस्तियां उतर गई है।वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने चिंता जताई है। अभिनेत्री शबाना आजमी ने लिखा है कि देश को वांगचुक की जरूरत है। उन्होंने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है।
अभिनेता अभय देओल ने भी वांगचुक के समर्थन में पोस्ट करते हुए सरकार से उनकी मांगों पर संवाद शुरू करने की अपील की। वहीं जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, स्वरा भास्कर, सोनी राजदान और लेखक गीतकार वरुण ग्रोवर ने भी आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई है।
कोर्ट का सरकारों को नोटिस:
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को लेकर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने मामले को गम्भीर मानते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
दोनों सरकारों से पूछा है कि वांगचुक की सुरक्षा और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए। अगली सुनवाई आज गुरुवार को होगी। जनहित याचिका में कहा गया कि वांगचुक पिछले 17 दिनों से अनशन पर है। अदालत से उन्हें जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

