लालू यादव से मिलने सोनिया खुद गई, राबड़ी देवी से वीडियो कॉल पर बात की, राजनीतिक चर्चा हुई
RNE, NETWORK.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी खुद पहुंची। लालू अपने रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली आए हुए हैं और बेटी व सांसद मीसा भारती के आवास पर रुके हुए हैं। सोनिया वहीं उनसे मिलने पहुंची। उन्होंने लालू यादव के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।

सोनिया गांधी ने वहीं से वीडियो कॉल पर बिहार की पूर्व सीएम व लालू यादव की धर्मपत्नी राबड़ी देवी से भी बात की। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मसलों पर भी बात हुई।
लालू यादव व सोनिया गांधी की मुलाकात के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बताया कि विपक्ष की पूरे देश में एकजुटता पर दोनों ने विचार किया। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग से पीछे नहीं हटेगा। हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

