सोनिया गांधी इंस्टाग्राम पर, कुछ घन्टों में लाख से अधिक फॉलोवर्स, पहली पोस्ट में अपने जीवन की कहानी साझा की
RNE, NETWORK.
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने आखिरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है। श्रीमती गांधी अब तक सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म से दूर थी, जबकि देश के अधिकतर नेता इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी केंद्रीय मंत्री, सांसद इस प्लेटफॉर्म पर पहले से ही एक्टिव है। कॉकरोच जनता पार्टी ने तो इस प्लेटफॉर्म को ही अपने प्रचार व सरकार के विरोध का मुख्य मीडिया बनाया हुआ है।

सोनिया गांधी अब इंस्टाग्राम पर आई है। सबसे बड़े बात है कि इंस्टाग्राम पर आते ही कुछ ही घन्टों में उनके फॉलोवर्स की संख्या एक लाख से कहीं अधिक हो गयी। सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट में अपनी जीवन यात्रा का टीजर जारी किया है। उनके फॉलोवर्स लगातार बड़ी संख्या में बढ़ते ही जा रहे हैं।

