Movie prime

सोनिया गांधी की स्थिति अभी स्थिर, राहुल ने रद्द किया दौरा, केरल नहीं गए

 

RNE Network.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत स्थिर है। उन्हें मंगलवार की रात को ही सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
 

फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में वे स्वास्थ्य लाभ कर रही है। बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर बुलेटिन जारी किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें मंगलवार रात को 10.22 बजे भर्ती कराया गया था। गंगाराम अस्पताल के चेयरमेन डॉ अजय स्वरूप के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी सेहत की निगरानी कर रहे है।
 

उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन की शिकायत कही जा रही है। इस बीच रायबरेली के सांसद और उनके बेटे राहुल गांधी मां की सेहत को देखते हुए दिल्ली में ही रुके हुए है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को कल केरल के चुनावी दौरे में जाना था, मगर उन्होंने अपना केरल दौरा रद्द कर दिया।

FROM AROUND THE WEB