Movie prime

राजे और सीएम की पीएम से मुलाकात से बढ़ी हलचल, मन्त्रिमंडल विस्तार के कयास, राजनीतिक नियुक्तियों की भी सुगबुगाहट

 

RNE Network.

पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इन दो मुलाकातों ने कई कयासों को जन्म दे दिया है। राजे की मोदी से 20 मिनट तो सीएम भजनलाल से 40 मिनट बात हुई।
 

मंत्रिमंडल विस्तार का कयास:
 

इन दो मुलाकातों के बाद कयास लगाया जा रहा है कि राज्य मंत्रिमंडल का शीघ्र ही विस्तार व पुनर्गठन होगा। मंत्रिमंडल में स्थान रिक्त भी है। कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते है तो कुछ को हटाया भी जा सकता है।
 

जाट नेता को तरजीह:
 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के बाद से ही उनके जैसे कद के जाट नेता को सरकार में तव्वजो मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में कद्दावर जाट नेता भाजपा के पास नहीं है।
सभी गुटों को साधना होगा

 

मंत्रिमंडल विस्तार व पुनर्गठन में राज्य भाजपा के सभी गुटों को साधने पर भी सीएम की बात होने के कयास लगाये जा रहे है। राजे की मुलाकात को भी इसी परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है।
 

राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद:
 

कयास लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात में राजनीतिक नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई है और नियुक्तियां होने के भी आसार है। कई नेता चुनाव हारे हुए है तो कुछ नेताओं को एडजस्ट करना होगा।