Movie prime

HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे

 
HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे
RNE, NETWORK. हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची सुबह 3 बजे जारी कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो नए उम्मीदवारों की सूची आज सुबह 3 बजे जारी की। कांग्रेस हरियाणा की 90 सीटों में से 88 पर अपने उम्मीदवार तय कर चुकी है। आज नामांकन का आखिरी दिन है इसलिए 2 उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी कभी भी कर सकती है। सुबह 3 बजे जारी हुई कांग्रेस की सूची में उकलाना से नरेश सेलवाल को टिकट दिया गया है, जिन्हें रणदीप सुरजेवाला का निकटस्थ माना जाता है। वहीं पार्टी ने नारनौंद सीट से जसबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया, जो भूपेंद्र हुड्डा गुट के माने जाते हैं। इन दोनों सीटों के लिए कुमारी शैलजा ने भी अपने आदमियों के टिकट की उम्मीद लगा रखी थी, मगर उनके हाथ निराशा लगी। HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे हुड्डा व सुरजेवाला का दबदबा हरियाणा के लिए कांग्रेस ने अब तक जो 88 उम्मीदवार घोषित किये हैं उनमें भूपेंद्र हुड्डा व उनके बाद रणदीप सुरजेवाला का ही दबदबा दिखा है। शैलजा गुट के लोगों को कम टिकट मिले हैं। शेष रही 2 सीटों से शैलजा को उम्मीद है कि यहां उनके नेताओं को टिकट मिलेगा। HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे कट गया हरियाणा में भाजपा के पंडित जी का टिकट भाजपा ने इस बार हरियाणा में बड़े बड़े नेताओं को टिकट से वंचित कर नये लोगों पर दाव लगाया है। जिनका टिकट कटा उस लिस्ट में हरियाणा भाजपा में पंडित जी के नाम से मशहूर नेताजी भी शामिल है। जिनके टिकट कटने से सब अचंभित है। HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे पूर्व डिप्टी सीएम, पूर्व हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राम विलास शर्मा उर्फ पंडित जी को इस बार भाजपा ने महेंद्रगढ़ से टिकट नहीं दिया है। कल देर रात जिन 4 उम्मीदवारों की घोषणा हुई उसमें पंडित जी का नाम नहीं है। उनकी जगह महेंद्रगढ़ से कंवरपाल सिंह यादव को टिकट दिया गया है। पंडित जी हरियाणा में बड़ा ब्राह्मण चेहरा है। वे समाज के संगठन विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी हैं। मगर उनका पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर से छतीस का आंकड़ा रहा है। उनका टिकट कटने से भाजपा में ही सब चकित हैं। अब देखना ये है कि पंडित जी टिकट न मिलने पर चुनाव लड़ते हैं या नहीं। ये ही चर्चा अभी हरियाणा में ज्यादा है। HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे आखिर मिल ही गया सुरजेवाला के बेटे आदित्य को टिकट राजनीति में अपनी अगली पीढ़ी को लॉन्च करने का सही समय चुनाव ही होता है। हरियाणा में भी अभी यही हो रहा है। नेता अपने बेटों को विधानसभा चुनाव लड़ा लॉन्च कर रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का नाम भी जुड़ गया है। भाजपा पहले ही कुलदीप विश्नोई के बेटे को टिकट दे चुकी है। कांग्रेस सांसद जे पी के बेटे को भी पार्टी ने टिकट दे दिया है। हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया। इस सीट पर पहले रणदीप चुनाव लड़ते रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में कई नेताओं के पुत्रों का भविष्य दाव पर है। HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे हरियाणा में भाजपा का नहीं हुआ हलोपा से समझौता हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा व हलोपा का समझौता नहीं हो सका है। भाजपा ने जेजेपी के बाद अब हलोपा से भी पिंड छुड़ा लिया है। जबकि पिछली बार जब भाजपा को बहुमत नहीं मिला तब जेजेपी व हलोपा ने ही उनकी सरकार बनाई थी। हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा की सिरसा सीट पर कल भाजपा ने रोहताश जांगड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे इस घोषणा के साथ ही भाजपा व हलोपा का समझौता टूट गया। हलोपा के कांडा ने तुरंत इनेलो के अभय चौटाला से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अभय चौटाला ने कहा कि हम सिरसा सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे और हलोपा के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। इस नए गठबंधन से भाजपा को झटका लगा है। HARYANA ASSEMBLY ELECTIONS : जाने हरियाणा इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी खबरे