Movie prime

​​​​​​​Suicide in Bikaner : देशनोक निवासी का शव, नाल इलाके में फंदे

 

RNE BIKANER 

बीकानेर में एक शख्स का फंदे पर झूलता शव मिला है। शहर से सटते नाल थाना इलाके में झाड़-झंखाड़ के पास लटका मिला शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक देशनोक निवासी था।

दरअसल गुरुवार दोपहर को सूचना आई कि नाल थाना छेत्र में पुलिये के नीचे झाड़ियो के पास पेड़ से लटके फंदे पर एक शख्स का शव झूल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सेवादारों के सहयोग से शव को नीचे उतारकर जांच-पड़ताल की। इसे एंबुलेंस में PBM Hospital भेजा गया। वहां से मोर्चरी में शिफ्ट किया।
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक दस्तावेज अनुसार मृतक सत्यनारायण पुत्र बनवारी लाल, हाल देशनोक निवासी बताया गया है। शव की स्थिति और दुर्गन्ध से अनुमान लगाया जा रहा है कि छह-सात दिन पहले मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंचे और मोर्चरी तक सेवा देने वाले सेवादारों में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर हाजी नसीम असहाय सेवा संस्थान के शोएब भाई, मो जुनैद ख़ान, शकील स्टार नेता व राजकुमार खड़गावत आदि शामिल रहे।

FROM AROUND THE WEB