Movie prime

शुभेंदु अधिकारी दो सीटों से मैदान में, ममता से सीधी टक्कर

 

RNE Network.

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में कुल 294 सीटें है। ऐसे में भाजपा ने लगभग आधे कैंडिडेट्स घोषित कर दिए है।
 

भाजपा ने इस लिस्ट में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। उन्हें भवानीपुर विधानसभा सीट और नंदीग्राम सीट से उतारा गया है। 
अधिकारी ने 2021 के चुनाव में सीएम ममता बनर्जी को हराकर चोंका दिया था। ऐसे में एक बार फिर भाजपा ने ममता बनर्जी से उनकी ही सीधी फाइट का इरादा बना लिया है। 

 

इसी रणनीति के तहत शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से उतारा गया है। वह एक तरफ नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे , जहां से पिछली बार जीते थे। वहीं भवानीपुर में वह सीएम ममता को सीधी टक्कर देंगे। पिछली बार नंदीग्राम में ममता की हार हुई थी।

FROM AROUND THE WEB