Movie prime

नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी, भवानीपुर सीट से विधायक के रूप में शपथ ली है उन्होंने

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट खाली कर दी है। वे विधानसभा में भवानीपुर सीट का ही प्रतिनिधित्त्व करेंगे। अधिकारी ने विधानसभा में भवानीपुर सीट से विधायक के रूप में शपथ ली है। 
 

अधिकारी इस बार नंदीग्राम व भवानीपुर, दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और चुनाव जीते। अब नंदीग्राम सीट खाली कर दी है। भवानीपुर सीट पर उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15105 मतों से पराजित किया था। ममता केवल भवानीपुर सीट से ही चुनाव लड़ी थी। अब नंदीग्राम सीट पर उप चुनाव होगा। अधिकारी ने 6 मई को अपनी सीट रखने के बारे में 10 दिन में फैसला करने की घोषणा की थी, उसको कल पूरा कर दिया।

FROM AROUND THE WEB