तमिलनाडु में 'ऑपरेशन लोटस' का आरोप, विजय सरकार गिराने की साजिश का दावा
RNE Network.
तमिलनाडु में हाल ही में बनी टीवीके की विजय थलापति सरकार को भी गिराने व अस्थिर करने का आरोप सामने आया है। जिससे तमिलनाडु की राजनीति में एक भूचाल आ गया है। नई बनी पार्टी टीवीके के विधायकों को खरीदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यह खरीद फरोख्त इस कारण हो रही है ताकि तमिलनाडु की विजय सरकार को गिराया जा सके। इस गम्भीर आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

देश में अभी बड़े पैमाने पर सांसद व विधायकों के दलबदल की घटनाएं चल रही है। जिनमें बड़ा पैसा देकर इनको खरीदने के आरोप लग रहे हैं। बंगाल में 20 लोकसभा सांसद टीएमसी छोड़कर पाला बदल चुके हैं। बड़ी संख्या में यहां विधायकों ने भी टीएमसी छोड़ी है। ठीक इसी तरह महाराष्ट्र में भी शिव सेना उद्धव के 6 लोकसभा सदस्य पार्टी छोड़ शिव सेना शिंदे में शामिल हुए हैं। इसी तरह कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्य भी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
अब ताजा मामला तमिलनाडु से सामने आया है। यहां भी आरोप है कि सत्तारूढ़ सीएम विजय थलापति की पार्टी के विधायकों को भी मोटी रकम देकर खरीदने की कोशिश हो रही है। आरोप है कि प्रति विधायक 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। तमिलनाडु में विजय सरकार को गिराने की साजिश के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस खरीद फरोख्त के आरोप में निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री व द्रमुक नेता एम के स्टालिन निशाने पर है।

