Movie prime

तमिलनाडु में भाजपा का एक्टर विजय को ऑफर, 80 सीटें देने को तैयार, डिप्टी सीएम के पद का भी ऑफर

 

RNE Network.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी है। यहां सत्तारूढ़ द्रमुक की अगुवाई में गठबन्धन की सरकार चल रही है। द्रमुक के गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है।
 

पिछले दिनों कांग्रेस व द्रमुक के मध्य सीटों का समझोता हुआ। द्रमुक ने कांग्रेस को विधानसभा सीटों के साथ 1 राज्यसभा सीट भी दी। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध जीत भी चुका है। 
 

अब भाजपा तमिलनाडु में नए राजनीतिक समीकरण बनाने में जुटी हुई है। अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा का गठबन्धन रहता था, जो पिछले 10 साल से अस्थिर है। दोनों दल कभी साथ होते है तो कभी अलग हो जाते है । मगर इस गठबन्धन को खास सफलता भी नहीं मिली है। कमल हासन पहले से ही द्रमुक के साथ हो लिए है। 
 

पिछले दिनों एक्टर विजय ने भी राजनीति में प्रवेश करते हुए बड़ी रैली की थी। उसमें भगदड़ हुई और कई लोगों की जान चली गयी। भाजपा ने अब एक्टर विजय को जोड़ने की पहल की है। भाजपा ने विजय को विधानसभा की 80 सीटें व डिप्टी सीएम का पद देने का ऑफर दिया है। अभी तक विजय की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।

FROM AROUND THE WEB