तमिलनाडु सीएम विजय मिले सोनिया व राहुल गांधी से, सीएम बनने के बाद दोनों नेताओं से पहली अधिकृत मुलाकात
RNE Network.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर है। इस दौरे में वे अलग अलग नेताओं से राजनीतिक मुलाकात कर रहे हैं। विजय की टीवीके को सबसे पहले कांग्रेस ने समर्थन दिया और द्रमुक की नाराजगी मोल ली। राहुल गांधी खुद विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने चेन्नई गए थे।

तमिलनाडु में कांग्रेस के केवल 5 विधायक है, उसके बाद भी विजय ने 2 विधायकों को मंत्री बनाया है। कांग्रेस एक लंबे अरसे बाद तमिलनाडु की सरकार में शामिल हुई है। इतना ही नहीं केवल 5 विधायक होने के बाद भी विजय ने कांग्रेस को राज्यसभा की एक सीट गिफ्ट में दी।

राहुल तो चेन्नई आ गए थे मगर विजय कांग्रेस का धन्यवाद देने के लिए पहली बार दिल्ली आए हैं। उन्होंने 10 जनपथ पर सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात की। इन नेताओं से आगे की राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस अब टीवीके की इंडिया गठबन्धन में एंट्री चाहता है।

