बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ा रोमांच, तेजप्रताप के समर्थन से प्रशांत किशोर को मिली ताकत
RNE Network.
बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट का उप चुनाव अब रोचक स्थिति में पहुंच गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के य्यागपत्र के कारण यह सीट खाली हुई थी। नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा के सदस्य चुन लिए गये। तब उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।
उसी वजह से इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है। इस कारण ही यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गयी है। यहां राजद ने श्रीमती रेखा को उतारा हुआ है। वहीं जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था मगर उनके उम्मीदवार का पर्चा ही खारिज हो गया।
कल तेजु भईया ने अपनी पार्टी का समर्थन प्रशांत किशोर को देने की घोषणा कर दी। इससे प्रशांत को मजबूती मिली है और चुनाव रोचक हो गया है। तेजप्रताप यादव ने राजद से भी अपील की है कि भाजपा को हराने के लिए वे प्रशांत किशोर का समर्थन करें।

