5 सदस्यों की यह कमेटी लिखित समझौते के क्रियान्यवन की प्रगति जानेगी
आरएनई, बीकानेर
बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी ने ' पीबीएम सुधारो जनआंदोलन ' किया था। 20 दिन तक चले आंदोलन के बाद कलेक्ट्री पर प्रदर्शन हुआ और जनसभा की गई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली भी शामिल हुए।
इस प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन व पीबीएम प्रशासन की जिला कांग्रेस कमेटी से समझौता वार्ता हुई। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने बताया कि समझौते के अनुसार कांग्रेस ने 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में मनीष पुरोहित ' नटसा ', सतु खां, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा और ओमप्रकाश मेघवाल को रखा गया है। यह कमेटी अस्पताल प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करेगी और 10 सूत्री मांग पत्र के समझौते के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट जानेगी।