Movie prime

भाजपा प्रदेश टीम की दूसरी बार कथित सूची वायरल, पहले 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर हुई थी एक सूची वायरल

 

RNE Network.

भाजपा की प्रदेश टीम की घोषणा मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के 6 माह बाद भी नहीं हो सकी है। पार्टी की तरफ से तो प्रदेश की टीम घोषित नहीं हो रही मगर सोशल मीडिया पर प्रदेश टीम की कथित सूची एक बार फिर वायरल हो गयी है। ये सूची गुरुवार रात से वाट्सएप पर घूम रही है।
 

भाजपा की प्रदेश टीम पर लगा ग्रहण हट ही नहीं रहा। पहले एक सूची 15 अगस्त को वायरल हुई थी और अब एक सूची गुरुवार रात को वायरल हो गयी है। हालांकि दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है। बस, कुछ पदाधिकारियों के पदनाम बदल दिए गए है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वायरल सूची पार्टी की आधिकारिक सूची नहीं है।

FROM AROUND THE WEB