Movie prime

भाजपा ने चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया बंगाल का जिम्मा भूपेंद्र को, सी आर पाटिल व केशव प्रसाद मौर्य सह प्रभारी नियुक्त

 

RNE Network.

चुनाव आयोग ने हालांकि अभी तक बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, मगर कांग्रेस व भाजपा सहित सभी दलों ने अपनी जमीनी तैयारियां आरम्भ कर दी है। 
 

बिहार में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए व विपक्ष के महागठबन्धन के बीच है। कांग्रेस ने आजादी के बाद पहली बार 24 सितम्बर को बिहार में अपनी सीडब्ल्यूसी की बैठक की। अजय माकन की अगुवाई में कांग्रेस पहले ही अपनी स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर चुकी है। 
 

अब भाजपा ने भी अपने प्रभारी की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा ने बिहार में चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं सी आर पाटिल व केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है।
 

बंगाल का जिम्मा भूपेंद्र यादव को:
 

भाजपा ने अगले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा के होने वाले चुनाव की भी तैयारी आरम्भ कर दी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देव को यहां सह प्रभारी बनाया गया है