भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी ले रहे तबादले की अर्जी, दो प्रदेश मंत्रियो को दिया गया है इस काम का जिम्मा
Jun 28, 2026, 09:58 IST
RNE Network.
मंत्रियों के बंगलों पर तबादला आवेदन देने की परंपरा के बीच अब भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी अब तबादला आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है। कार्यालय में शनिवार को दो प्रदेश मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से आवेदन लेते रहे।
संगठन का तर्क है कि ऐसी औपचारिक व्यवस्था लागू नहीं है, लेकिन जो कार्यकर्ता खुद आ रहे हैं, उनसे आवेदन ले रहे हैं। उनकी सूची बनाकर सम्बंधित मंत्री को भेज देंगे और वह स्व विवेक से निर्णय करेंगे कि किनका तबादला होना है और किनका नहीं। यह व्यवस्था केवल आवेदन के संकलन तक सीमित रहेगी।

