Movie prime

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू, आज 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

RNE NEtwork.

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र कल 28 जनवरी बुधवार से आरम्भ होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र का आयोजन दो हिस्सों में होगा।
qwe1

विधानसभा का बजट सत्र सुचारू रूप से चले इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज 3 बजे लोकसभा की तर्ज पर सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। यह बैठक इस वजह से बुलाई गई है ताकि सदन सुचारू रूप से चले, व्यवधान न हो। जन हित के व जरूरी विधायी कार्य पूरी तरह शांति से सम्पन्न हो सके। 
qwe

सर्वदलीय बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग , संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टीकाराम जुली, उप नेता, सचेतक, आरएलडी, आदिवासी पार्टी व बसपा के नेता भाग लेंगे।

FROM AROUND THE WEB