Movie prime

राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से होगा आरम्भ, एक माह तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र

 

RNE Network.

राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से आरम्भ होगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सत्र आहूत करने के लिए भेजे गए पत्र को मंजूर कर लिया है।
ad211

प्रदेश की भाजपा सरकार का यह पांचवां सत्र होगा। यह बजट सत्र दो चरणों में संभावित है। बजट सत्र के पहले दिन 28 जनवरी को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का अभिभाषण होगा। इसमें राज्य सरकार के कामकाज का लेखा जोखा रखा जाएगा। तीन दिन अभिभाषण पर बहस होगी। चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार अपना पक्ष रखेगी। इसके बाद कुछ दिन का अंतराल देकर सरकार बजट पेश कर सकती है। इस बजट सत्र में भाजपा सरकार अपना तीसरा बजट पेश करेगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि यह बजट सत्र एक माह तक चलेगा।

FROM AROUND THE WEB