केंद्र सरकार ने नवम्बर में हुए कलेक्शन के आंकड़े जारी किए
Dec 2, 2025, 10:37 IST
RNE Network.
केंद्र सरकार ने नवम्बर में हुए जीएसटी क्लेक्शन के आंकड़े जारी किए है। नवम्बर में गुड्स एवं सर्विसेज टैक्स से 1.70 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए है।
सालाना आधार पर इसमें 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक एक साल पहले नवम्बर 2024 में सरकार ने 1.69 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्ट किया था। वहीं पिछले महीनें अक्टूबर में सालाना 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.96 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूला गया था।

