अध्यक्ष ने विशेषाधिकार समिति का गठन किया, रविशंकर प्रसाद 15 सदस्यीय समिति के सभापति बने
Mar 4, 2026, 09:13 IST
RNE Netwtork.
लोकसभा की सबसे मजबूत व अधिकार सम्प्पन विषेधाधिकार समिति का गठन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कर दिया है। इस समिति के सदस्यों की सूची कल जारी कर दी गयी।

15 सदस्यीय विशेषाधिकार समिति का सभापति सांसद रविशंकर प्रसाद को बनाया गया है। इस समिति में सभी प्रमुख दलों के सदस्यों को सदस्य बनाया गया है। समिति सभी महत्ती मसलों पर विषेधाधिकार के मामलों पर निर्णय करती है। इस समिति द्वारा ही सांसदों के आचरण का मसला तय होता है।
रविशंकर प्रसाद के नेतृत्त्व वाली इस विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल, तारिक अनवर, मणिक्कम टैगोर बी, टी आर बालू, कल्याण बनर्जी, श्रीरंग आप्पा चंदू बारणे, रामवीर सिंह विधूड़ी, संगीता कुमार सिंह देव, जगदम्बिका पॉल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अरविंद गणपत सावंत, जगदीश शेट्टार, मनीष तिवारी व धर्मेंद्र यादव को सदस्य बनाया गया है।

