सोनिया गांधी की यादों पर किताब ‘बिलोंगिंग’ का कवर जारी, 10 नवंबर को होगी प्रकाशित
Aug 21, 2026, 10:53 IST
RNE Network.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी की यादों पर आधारित किताब ' बिलोंगिंग : ए जर्नी ऑफ लव ' का कवर पेज जारी हो गया है। यह पुस्तक 10 नवम्बर को प्रकाशित होगी।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजीव गांधी की जयंती पर सोशल मीडिया पर कवर साझा करते हुए मां के संघर्ष और साहस को याद किया। राहुल ने लिखा कि उनकी मां की कहानी जल्द उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उनसे प्यार करते हैं। संदेश के अंत में राहुल गांधी ने लिखा ' आज उनके जन्मदिन पर , मैं पापा को मुस्कुराते हुए और अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देखते हुए महसूस कर रहा हूं। '

