Movie prime

आइ - पैक के निदेशक को हिरासत में भेजा, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन पर हुई है यह कार्यवाही

 

RNE Network.

आइ - पैक के सह संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल की मुश्किलें बढ़ गयी है। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उनको हिरासत में भेज दिया गया है। उनको रात को कोर्ट में पेश कर हिरासत में भेजने का यह आदेश दिया गया। यह बहुत चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।
 

राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने आइ - पैक के सह संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 10 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने चंदेल को सोमवार शाम पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। उन्हें रात में ही पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया।

FROM AROUND THE WEB