Movie prime

शशि थरूर व कांग्रेस के बीच लगातार बढ़ रही है दूरियां

 

RNE Network.

केरल के तिरुअनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद व पूर्व मंत्री शशि थरूर की अपनी ही पार्टी कांग्रेस से दूरियां लगातार बढ़ती ही जा रही है। थरूर की ज्यों ज्यों मोदी से नजदीकियां बढ़ रही है, त्युं त्युं कांग्रेस से उनकी दूरी बढ़ रही है।
 

कांग्रेस ने कल जब अपने सांसदों की बैठक बुलाई तो उसमें शशि थरूर शामिल नहीं थे। वे पहले भी कांग्रेस सांसदों की बैठक में अनुपस्थित रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर के समय से थरूर की पार्टी से दूरी बढ़नी शुरू हो गयी थी। उस मसले पर उनकी राय पार्टी से अलग थी। जबकि मोदी सरकार ने कांग्रेस की तरफ से नाम न दिए जाने के बावजूद थरूर को विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया।
 

उसके बाद से ही थरूर व कांग्रेस में तकरार शुरू हो गयी। अभी जब रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत आये तब राष्ट्रपति ने उनको डिनर दिया। जिसमें राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण नहीं दिया गया मगर केंद्र सरकार ने थरूर को निमंत्रण दिया, वे शामिल भी हुए। कल सांसदों की बैठक से वे अनुपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB