Movie prime

एनडीए व महागठबन्धन में चुनावी नोंकझोंक तेजी पर, राहुल, अखिलेश के प्रचार से चुनावी पारा ऊंचाई पर, मोदी की सभाओं का बोलबाला

 

RNE Network.

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को होना है और दूसरे चरण में 11 नवम्बर को लोग वोट डालेंगे। 14 नवम्बर को मतगणना होगी और ये तय हो जायेगा कि बिहार में किस गठबन्धन की सरकार होगी।
 

g

बिहार में मुख्य मुकाबला एनडीए व महागठबन्धन के बीच हो रहा है। एक तरफ एनडीए में जहां भाजपा व जेडीयू ने कमान संभाल रखी है, वहीं महागठबन्धन में आरजेडी, कांग्रेस व वीआईपी चुनाव को गरमाये हुए है। यूं अपने बयानों से प्रशांत किशोर भी चर्चा तो खूब बटोर रहे है।
 

चुनाव के केंद्र में इस बार भी ' लालू ':
 

बिहार विधानसभा के चुनाव में इस बार भी केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव है। जन सुराज पार्टी के मुखिया व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लालू के चुनाव के केंद्र में होने की पुष्टि करते हुए कहा कि चुनाव या तो लालू के समर्थन से लड़ा जा रहा है या फिर लालू के विरोध पर। 

r

बात भी सही है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार सहित सभी एनडीए के नेता लालू की आलोचना को ही चुनावी मुद्दा बनाये हुए है। वहीं आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, वाम दल लालू के काम व पिछड़ा वर्ग के कल्याण के साथ ' एम - वाई ' समीकरण पर वोट मांग रही है।

d

हॉट सीट है इस बार छपरा:

छपरा में खेसारीलाल का अनूठा प्रचार अभियान
छपरा में खेसारीलाल का अनूठा प्रचार अभियान

लालू परिवार की पुश्तेनी सीट रही है छपरा। मगर पिछले 2 चुनाव से यहां से भाजपा जीत रही है। इस बार आरजेडी ये सीट वापस हथियाने में लगी है। उसने यहां भोजपुरी गायक व कलाकार खेसारीलाल को उतार दिया है। 
खेसारी के आने से ये हॉट सीट बन गयी है। यहां खेसारी के समर्थन में भोजपुरी के गायक व कलाकार उतरे हुए है। वहीं खुद तेजस्वी व मुकेश साहनी भी दम लगा रहे है। भाजपा ने प्रतिष्ठा का सवाल बना यहां अपनी पार्टी के भोजपुरी सितारों रविकिशन, मनोज तिवारी, निहरुआ को उतार माहौल गर्मा दिया है। मोदी भी यहां चुनावी सभा कर चुके है। इस सीट पर बिहार ही नहीं पूरे देश की नजर है।

 

लालगंज सीट बड़ी सुर्खियों में:

लालगंज सीट पर प्रचार करती बाहुबली मुन्ना शुक्ला की वकील बेटी शिवानी शुक्ला
लालगंज सीट पर प्रचार करती बाहुबली मुन्ना शुक्ला की वकील बेटी शिवानी शुक्ला

बाहुबली मुन्ना शुक्ला के कारण लालगंज सीट भी सुर्खियों में है। मुन्ना शुक्ला जब आरजेडी में शामिल हुए तो उनको हत्या के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरजेडी ने यहां से उनकी पढ़ी लिखी बेटी शिवानी शुक्ला को उतारा है। जो वकालत की पढ़ाई विदेश से करके आयी है। शिवानी तेज तर्रार युवा है और सोशल मीडिया पर उनके भाषण, प्रचार की स्टाइल खूब वायरल हो रहे है। 
 

अखिलेश व प्रियंका भी प्रचार में:

दरभंगा की सभा में अखिलेश यादव
दरभंगा की सभा में अखिलेश यादव

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबन्धन के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी उतर गए है। इन दोनों का बिहार में खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है।

बेगूसराय की सभा में प्रियंका गांधी
बेगूसराय की सभा में प्रियंका गांधी

प्रियंका की बेगूसराय की व अखिलेश यादव की दरभंगा की चुनावी सभाओं में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटी। दोनों ने इंडिया गठबन्धन के लिए वोट मांगे और मोदी सरकार पर हमला बोला।

FROM AROUND THE WEB