Movie prime

पवन खेड़ा के साथ खड़ी है पूरी कांग्रेस, कांग्रेस ने प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट जाने का किया निर्णय

 

RNE Network.

कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता व मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा के प्रति एकजुटता जाहिर की है। दरअसल गोहाटी हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
 

इसके बाद कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनोती देगी। कांग्रेस महासचिव ( संचार प्रभारी ) जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पवन खेड़ा का मजबूती से समर्थन किया है। उन्होंने लिखा - पूरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने मीडिया व प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के साथ मजबूती से खड़ी है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनोती देने की प्रक्रिया चल रही है।

FROM AROUND THE WEB